प्रखंड में होने वाले पंचायत निर्वाचन 2021 के लिए बूथों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। इसक्रम में शनिवार को बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने गजहरा पंचायत के सभी वार्डों के बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या छह के मतदाताओं ने बूथ से संबंधित लिखित शिकायत की, जिसके निष्पादन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कोरोना एहतियात बरतने समेत पेयजल व रोशनी की व्यवस्था का निर्देश दिया।
जानकारी देते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि सभी पंचयतों के वार्डों के बूथों का निरीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। प्रखंड में कुल 213 वार्ड हैं। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर बूथों का निर्धारण किया गया है। मौके पर विष्णुकांत राय भी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.