मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
जयनगर एसडीएम बेबी कुमारी ने बासोपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।मौके पर बीडीओ मंजू कुमारी कणकण,सीओ हर्ष हरि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थें। एसडीएम ने कई योजनाएं की संचिका पंजी का जांच पड़ताल भी किया। एसडीएम ने कई बिंदुओं पर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में तेजी लाएं।
एसडीएम ने कार्यालय निरीक्षण से पूर्व आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचे। जहां कर्मियो को समय पर कार्यालय पहुंचने की बात कहीं गई। आरटीपीएस काउंटर पर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.एसडीएम ने पीएम आवास योजना,नल जल योजना सहित अन्य योजना के बारे में पूछताछ किया एवं विभिन्न बिंदुओं पर बीडीओ एवं सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.एसडीएम ने बताया कि मढ़ीया पंचायत में नल योजना की जांच किया गया.उसके बाद एसडीएम ने एक डीलर राम उदगार राम के जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान विक्रेता दुकान पर नहीं थे.एसडीएम ने बाल विकास परियोजना कार्यालय के बारे में पूछताछ किया.एसडीएम ने कई कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए.पीएम आवास योजना सहित अन्य कार्य के प्रति प्रशंसा व्यक्त किया.एसडीएम ने कहा कि विभिन्न योजनाओ की जांच किया गया है.इसके बाद सबंधित योजना की रिपोर्ट मांगी गई।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.