न्यूज़ डेस्क। बिहार में अब सोशल मीडिया पर धमकी या किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अब यूज़र को महंगा पड़ सकता है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की सरकार के खिलाफ विवादित टिप्पणी अगर सही पाई गई तो ऐसा करने वालों पर कार्रवाई तय है। इस पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को EOU द्वारा लेटर जारी किया गया है यह लेटर एडीजी नैयर हसनैन खान ने जारी किया है । इस लेटर में नैयर हसनैन खान ने सभी विभागों से बोला है कि संस्थान या विभाग के किसी भी ऑफिसर या कर्मचारी के विरुद्ध कोई भी अभद्र या भ्रामक पोस्ट लिखता है तो इसकी सूचना तुरंत की जाए,जिससे कठोरता से एक्शन लिया जा सकें।
फिलहाल इस मुद्दे से एक बार फिर बिहार की राजनीति में गर्माहट आ गई है, विपक्ष का कहना है ऐसा करके सरकार मीडिया या जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सरकार के अच्छे कामों के बजाय गलत बातों को सोशल मीडिया में अधिक प्रसारित किया जाता है, ऐसी बातों पर रोक लगनी चाहिए और लोगों के लिए सरकार के किए गए कामों को पहुंचाना चाहिए।
इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें घोटालेबाज एवं भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह तक कह दिय, साथ ही चुनौती देते हुए कहा अगर सरकार में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.