तेतरी की टीम ने लत्तरा की टीम को किया पराजित



नवगछिया - गोपालपुर के लत्तरा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का एक मैच तेतरी और लतरा गांव की टीमों के बीच खेला गया. जिसमें तेतरी ने लतरा को 36 रनों से पराजित कर दिया. तेतरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए. जिसमें कृष्णा 73, सौरव 36, छोटू 35 रन जोड़े थे. जवाब में उतरी लतरा की टीम मात्र 171रन ही बना सकी. तेतरी की ओर से मंटू ने 2,मयंक ने 3 विकेट लिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ