मधुरापुर में सहायिका का चयन



प्रतिनिधि नारायणपुर - प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के पंचायत भवन में शुक्रवार को उपमुखिया पंकज पोद्दार की अध्यक्षता में आमसभा लगाया गया.आमसभा के दौरान मधुरापुर बाजार के वार्ड संख्या तेरह के लिए आंगनबाड़ी के लिए पर्यवेक्षिका रुबी कुमारी द्वारा नियमावली पढ़कर सुनाया गया और सर्वसम्मति से दिवंगत दिलीप पोद्दार की पत्नी सुनीता कुमारी का चयन किया गया.एल एस रुबी कुमारी ने बताया कि सहायिका पद के लिए सुनीता कुमारी और मनीषा कुमारी का आवेदन जमा हुआ था जिसमें नियमानुसार सुनीता देवी का चयन किया गया.आमसभा के दौरान पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी व वार्ड सदस्य पंकज पोद्दार ने संयुक्त रूप से सहायिका पद के लिए सुनीता देवी को चयन पत्र दिया गया मौके पर उपसरपंच विनोद चौरसिया,डब्ली पोद्दार,कुंदन पोद्दार सहित महिला व पुरुषों ने आमसभा में भाग लिया और आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित पर्यवेक्षिका से जानकारी एकत्रित की।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ