कोरम के अभाव में आमसभा को करना पड़ा स्थगित



मधुबनी - लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट :

  प्रखंड की महथा पंचायत सचिवालय में बुधवार को आयोजित होनेवाली आमसभा कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। जानकारी देते हुए संबंधित पंचायत सचिव मोहम्मद इसराहुल ने कहा कि वर्ष 2020 - 2021 के विभिन्न योजनाओं को लेकर बीडीओ के आदेशानुसार निर्धारित समयानुसार बुधवार को आमसभा का आयोजन किया गया। कोरम के अभाव में आमसभा स्थगित कर दी गई।

 मौके पर पंचायत सचिव इसराहुल, कार्यपालक सहायक रंजना कुमारी, धनिकलाल चौधरी, वीरेन्द्र कुमार झा, पूर्व सरपंच रामनारायण चौधरी, वार्ड सदस्य मंगल राम, लक्ष्मण राम, महादेव यादव, मो. शकूर, रंजीत दास, शुभक लाल पासवान कई गणमान्य समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ