इयर टैगिंग कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्णय।

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।
 
लदनियां में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में गुरुवार को टैग कर्मीयों की बैठक प्रभारी पशु चिकि डॉ सुमंत कुमार की देख रेख में हुई।बैठक का आयोजन इयर टैगिंग कार्यक्रम की सफलता पर विमर्श के लिए किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम को जनबरी तक पुरा करना है। 

प्रखंड में लगभग 40 हजार पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए इयर टैगिंग किया जाएगा। यह पशुओं के लिए आधार कार्ड की तरह काम करेगा। इयर टैगिंग से बंचित पशुओं को सरकारी टीकाकरण का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने टैग कर्मीयों से कहा कि इसके लिए अपने अपने कार्य क्षेत्र के किसानों को जागरूक करें। 

बैठक में सूर्यनाथ प्रसाद सिंह, लालमोहन पासवान, दिलीप कुमार दास, सरोज कुमार दास, विक्रम कुमार पासवान, प्रशांत कुमार रंजन, मनोज कुमार दास, सुरेंद्र प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार पासवान, शत्रुघ्न कुमार, संजीव कुमार यादव, राजेश कुमार पासवान समेत अन्य कर्मी उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ