मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

प्रखंड के खोजा व पथराही पैक्स का चुनाव अन्य पैक्सों के साथ नहीं कराया जा सका था। अब इसके चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। यही कारण है कि जिला चुनाव कार्यालय ने इन दो पैक्सों के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया है।

 जानकारी देते हुए बीसीओ रुपेश कुमार ने कहा कि चुनाव खर्च जमा नहीं करने के कारण में इन दोनों पैक्सों के चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। मामला विभाग में लंबित था। विभाग के आदेश पर चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।

 इसे देखते हुए 21 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। आपत्ति के दावे की तिथि 31 दिसम्बर तक निर्धारित है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2021 को होना है।