मधुबनी - रहिका ।
जिला सरपंच एवं पंच संघ ने प्राथमिक शिक्षक संघ के सभागार में दशम स्थापना दिवस मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सरपंच एवं पंच संघ के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा ने आमंत्रित विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव महादेव मिश्र को पाग दोपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री झा ने संघ की ओर से पंद्रह विन्दुओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।संघ के कार्यक्रम का संचालन करते पुष्पेन्द्र ठाकुर ने सरकार को ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण में हो रही अनियमितता की जांच किया जाय।स्थानीय विधान परिषद सदस्य के चुनाव में सरपंच एवं पंच के मत से एमएलसी चुनाव करने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने ग्राम कचहरी के संचालन सुचारू रूप से चलाने में बीडीओ सहयोग करें।ग्राम कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की दुर्घटना बीमा एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।ग्राम रक्षादल एवं ग्रामीण पुलिस को मासिक वेतन पर ग्राम कचहरी में बहाल करने की जरूरत एवं अन्य सरकार द्वारा निर्धारित सामग्री मुहैया कराने की बात कही।ग्राम कचहरी परिसर के अतिक्रमण हटाने एवं भवन के मरम्मत कार्य करने की मांग की।संघ के स्थापना दिवस म़े जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये सरपंचों ने पंचायत में न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।पुलिस द्वारा ग्राम कचहरी में मनमानी करने पर रोक लगाने की मांग की गई।अपराधियों पर शिकंजा कसने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा की गई
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.