मधुबनी- लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
25 दिसंबर को स्थानीय किसान भवन में पीएम नरेन्द्र मोदी का लाईव प्रसारण होगा। किसानों के नाम प्रसारण दिन के ग्यारह बजे प्रारंभ होगा।
जानकारी बीटीएम विजय शंकर ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर किसान भवन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
भारत सरकार इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में दो हजार रूपये हस्तांतरित करेगी। प्रसारण में किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि के महदुद्देश्य पर फोकस किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए विधायक, प्रमुख, उपप्रमुख, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि व विभागीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
मौके पर कृषि समन्वयक रंजीत कुमार रंजन, संजय कुमार बन्धु, किसान सलाहकार देवनाथ यादव, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, शिवकुमार सिंह, महेश प्रसाद यादव व राजदेव यादव उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.