जिला मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय वाटसन के सभागार में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई मधुबनी के बैनर तले 15 वीं शिक्षक संघर्ष दिवस के अवसर पर संघर्ष संकल्प सभा का आयोजन किया।
संकल्प सभा की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने कहा कि आज के ही दिन वर्ष 2005 ई में संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व में सेवा नियमित करने की मांग को लेकर पटना में आंदोलन करने वाले लाखों निहत्थे शिक्षकों पर बिहार सरकार ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करायी थी।
जिसमे हजारों शिक्षक घायल हुए थे। इस जुझारू आन्दोलन के फलस्वरूप ही नियोजित शिक्षकों की सेवा 60 वर्ष तक नियमित हुई तथा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की गई। समय - समय पर वेतन बढोतरी का लाभ भी मिला। साथ ही विभिन्न चरणो में शिक्षकों की बहाली भी हुई।
इस अवसर पर प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने संकल्प सभा में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अपने संघर्ष के बल पर सरकार से लड़कर समान काम समान वेतन लेने का संकल्प दिलाया।
कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज हम सभी शिक्षक संकल्प लेते हैं कि हम अपने संघर्ष के बदौलत नियमित शिक्षकों के समान वेतन एवं सेवा शर्ते लेकर रहेंगे।
संकल्प सभा में नवंबर माह के बकाया वेतन का भुगतान करने, हड़ताल अवधि के बकाया वेतन का भुगतान करने, डीपीई एरियर का भुगतान करने, नव प्रशिक्षित शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान करने तथा अप्रशिक्षित शिक्षकों के सेवामुक्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 26 दिसंबर 2020 दिन शनिवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय मधुबनी के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
जिला उपाध्यक्ष लीलाधर पासवान ने कहा कि आवंटन रहने के बावजूद विभिन्न प्रकार के बहानेबाजी कर विभागीय पदाधिकारी लम्बे समय से शिक्षकों को वेतन भुगतान से वंचित किए हुए हैं। वेतन नही मिलने के कारण शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गई है। वर्षों से डीपीई एवं नव प्रशिक्षित शिक्षकों का एरियर बकाया है।
मनमानी पूर्ण रूप से अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवामुक्त करने का पत्र जारी किया गया है। शिक्षकों के सभी प्रकार की समस्याओं को लेकर 26 दिसंबर को डीपीओ स्थापना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने उक्त धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षकों को भाग लेने का आह्वान किया।
सभा को जिला उपाध्यक्ष मो नूर आलम राकेश चौधरी जिला सचिव मीनाक्षी कुमारी मिश्रा प्रभाष चौधरी प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण यादव सुनील कुमार पासवान धीरेंद्र कुमार अमरेश कुमार यादव विजय शंकर चौधरी, राजेंद्र साफी मो मुजीबूर रहमान ध्रुवानंद ललित कुमार मिश्र पन्नालाल पटेल, हृदेश कुमार विशेश्वर राम सहित दर्जनों संघीय प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.