पंचायत कार्यपालक सहायक के लेट आने से सरकारी कार्य में व्यतिक्रम : बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद

लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

प्रखंड के कई पंचायत कार्यपालक सहायक लेट आते हैं, जिसकारण विभागीय कार्य प्रभावित होता है। इन कठिनाइयों के मद्देनजर बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने संबंधित पंचायत कार्यपालक सहायक को पत्र भेजकर 72 घण्टे के अंदर लदनियां में स्थापित होने का आदेश दिया है।

     बीपीआरओ श्री सिंह ने पंचायत कार्यपालक सहायक के नाम भेजे पत्र में कहा है कि सुश्री रंजन, रिंकू कुमारी मंडल, सुमन कुमार चौधरी व गुड़िया कुमारी जहां लदनियां में स्थापित हैं, वहीं अन्य पंचायत कार्यपालक सहायक जयनगर , बासोपट्टी तथा दूसरी जगहों से प्रतिदिन आते -जाते हैं ।

 इस कारण ये लोग अक्सर कार्यालय लेट से पहुंचते हैं। जिससे सरकारी कामकाज में बाधा आती है। इससे पूर्व भी इन्हें चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके ये लोग संबंधित पंचायत व प्रखंड मुख्यालय में ठहरने की जगह दूर दराज से आते जाते रहे। जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित होकर रह गया है।

         पत्रानुसार सम्बंधित कार्यपालक सहायक 72 घण्टे के अंदर लदनियां में ठहरने की व्यवस्था नहीं किया तो आदेश की अवहेलना मानी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ