मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन की रिपोर्ट।
बासोपट्टी गुदड़ी बाजार में विगत 18 दिसंबर को हुई गोली कांड को लेकर बासोपट्टी थाना में आवेदन देकर जख्मी की मां प्राथमिकी दर्ज कराई थी.तब से ही बासोपट्टी थाना पुलिस,देउधा थाना पुलिस सहित एएसपी शौर्य सुमन के द्वारा छापेमारी किया जा रहा था.उसी के दौरान जख्मी स्वर्ण व्यवसाई मुकेश कुमार के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर बासोपट्टी के ही पांच व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस सफलता को लेकर गुरुवार को जयनगर थाने में प्रेस कांफ्रेंस किया गया.जिसमें एएसपी शौर्य सुमन ने कहा कि जख्मी के द्वारा दिए गए बयान पर बसंत साह,चंदन कुमार साह,गोविंद साह,नीरज महतो एवं मुन्ना सहगल को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी बासोपट्टी के निवासी हैं.एएसपी शौर्य सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सिर्फ जेवरात व पैसा के लिए गोली नहीं चलाई है.
उन्होंने बताया कि जिस तरीके से गले पर गोली मारकर मुकेश कुमार साह को जख्मी किया है उससे यह भी कहा जा सकता है कि अपराधी जान से मारने के नियत से उस पर गोली चलाया है.क्यों की जख्मी मुकेश कुमार साह के जेब में जी 60000 रुपया रखा हुआ वो पैसा ज्यों का त्यों पाया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि घायल युवक मुकेश कुमार साह के पास अचल संपत्ति भी है और पुरानी रंजीश भी हो सकती है.
वहीं बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा इस मामले को कांड संख्या 326/20 दर्ज अनुसंधान शुरू कर दिया गया था.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दिया गया था.प्रेस कांफ्रेंस में बासोपट्टी थाना प्रभारी इंदल यादव,सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण झा देवधा थाना प्रभारी रमेश कुमार शर्मा, एसआई किशोरी राम, एसआई नन्द कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.