शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
बरबीघा स्थानीय एस. के.आर. कालेज बरबीघा के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य डा कृष्ण कुमार के सेवानिवृत्त होने के उपरांत महाविद्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ नवल प्रसाद ने किया।
विदाई समारोह में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने डा कृष्ण कुमार के कार्यकाल की भूरी- भूरी प्रसंसा की । वक्ताओं में डा अर्जुन पाण्डेय, प्रो. विद्या प्रकाश मौर्य, डा शशि रंजन, श्री प्रफुल्ल कुमार, मुरारी प्र.सिंह आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डा यू के भगत, डा. रौशन कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, एस. के.मंडल भागीरथ,देवेन्द्र, अरुण मलिक आदि मौजूद रहे, आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. परितोष कुमार ने किया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.