किसानों के राजभवन मार्च को लेकर माले की बैठक


शेखपुरा से सुनील कुमार के रिपोर्ट :

 29 दिसंबर किसानों के राजभवन मार्च को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता कमलेश कुमार मानव की अध्यक्षता में और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड शिवसागर शर्मा की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में किसान नेता राम कृपाल सिंह, शिवनंदन यादव, राजेश कुमार राय, कमलेश प्रसाद, माले जिला सचिव विजय कुमार विजय भी शामिल हुए, बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सागर शर्मा ने कहा मोदी सरकार द्वारा लाए गए 3 किसान विरोधी काला कानून दरअसल किसानों की गुलामी और कृषि के नीलामी का दस्तावेज है। 

मोदी सरकार को इस कानून को हर हाल में वापस करना होगा। दिल्ली में हो रहे ऐतिहासिक किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें देश की दूसरी आजादी का महान सेनानी बताया। आज पूरा देश और देश का किसान अपने अस्तित्व के संकट को झेल रहा है । 

किसानों को बर्बाद और तबाह करने वाले कानून को फौरन वापस लिया जाए, इस अवसर पर किसान महासभा के नेता कमलेश कुमार मानव ने जिला के किसानों से आह्वान किया है कि 29 दिसंबर को हजारों हजार की संख्या में राजभवन मार्च में शामिल हों।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ