घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ में आरोग्य दिवस कार्यक्रम स्थल पर टीकाकरण के साथ 9 माह से पाँच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की दवाई पिलाई गई।पिरामल स्वास्थ्य के बिटीओ सेराज हसन द्वारा वहाँ उपस्थित समुदाय के लोगों को जानकारी दी गई ।
उन्होंने बताया के विटामिन ए की कमी से अंधापन, आंखों में सूखापन, रूखे बाल, सूखी त्वचा, बार-बार सर्दी-जुकाम, थकान, कमजोरी, नींद न आना, रतोंधी, निमोनिया और वजन में कमी होने जैसी कई परेशानियां झेलनी पड़ जाती हैं। ऐसे में इन रोगों से ग्रस्त रहने से बचने के लिए शरीर में विटामिन ए की कमी की पूर्ति करना काफी आवश्यक हो जाता है। इसलिये 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आशा कार्यकर्ता के द्वरा घर घर जा कर दवाई दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.