शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
शेखपुरा किसानों की समस्याओं को लेकर देश के अंदर हो रहे किसान आंदोलन के मजबूती प्रदान करने के शेखपुरा सीपीआई जिला कार्यकारिणी की बैठक कार्यानंद शर्मा भवन स्टेशन रोड शेखपुरा मे सीताराम माँझी के अध्यक्षता मे आयोजित हुआ।
बैठक में किसानों के देश के आंदोलन के साथ-साथ शेखपुरा जिले के अंदर किसानों के खाद बीज में हो रहे कालाबाजारी धान की खरीद करने में सरकार की लापरवाही पर काफी चिंता व्यक्त की गई ।साथ ही साथ सरकार और जिला प्रशासन से किसानों के धान की खरीद करने मे तेजी लाने को लेकर प्रतिनिधि मंडल भी जिला प्रशासन मिलकर माँग किया जाएगा।
29 दिसंबर को जिले से राजभवन मार्च के लिए ज्यादा ज्यादा लोगों को ले जाने के लिए भी रणनीति बनाई गई। बैठक में इंसाफ के महासचिव इरफान अहमद फातमी ए आई वाई एफ के राज्य सचिव रोशन कुमार सिन्हा सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ,शिवालिक सिंह, गुलेश्वर यादव, धर्मराज कुमार आनंदी प्रसाद सिंह, मालती देवी ,रामाशंकर सिंह ,निधीश कुमार गोलू समेत सभी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.