सरेआम हथियार के बल पर युवती का अपहरण। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश।

न्यूज़ डेस्क। घटना राजधानी पटना के निकट फुलवारी शरीफ में देर रात करीब बीस की संख्या में कार सवार बदमाशों ने एक 22 साल की म‎हिला टीचर का अपहरण कर लिया। इस दौरान लड़की के घरवालों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बदमाशों को रोकने की को‎शिश की, मगर बदमाशों ने ग्रामीणों के ऊपर पांच से छ: राउंड गोलीबारी कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवती के घर वालों के शोर से इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।यह मामला नोहसा स्थित एक अपार्टमेंट के पीछे वाले एक घर का है।

जानकारी के मुता‎बिक, नाराज लोगों ने इस वारदात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने वहां जमा लोगों को शांत कराया और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं हथियारबंद बदमाशों के घर में घुसकर युवती को सरेआम अपहरण से इलाके में तनाव का माहौल है। अपहरण का आरोप लड़की के पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद फिरोज उर्फ अफरोज के ऊपर लगाया गया है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कार सवार बदमाशों के भागने की तस्वीरें मिली है।

थानेदार आर रहमान ने बताया कि बंदूक के नोक पर बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया है। युवती के घर के बगल में ही आरोपी फिरोज का घर बन रहा है जो मूल रूप से सहरसा का रहने वाला बताया जा रहा है। ‎फिलहाल पुलिस  हर पहलू से जांच करने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ