एसडीओओ बेबी कुमारी ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र लदनियां का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने बीसीओ रुपेश कुमार के साथ कुमरखत पूर्वी कुमरखत,पश्चिमी और एकहरी आदी पैक्सों के द्वारा की जा रही धान खरीद का निरीक्षण किया।
उन्होंने पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद में तेजी लाने का आदेश दिया। एसडीओ ने अपने दौरा के क्रम में अंचल व प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर राशनकार्ड के आवेदकों से पूछताछ की। तथा लिए गए आवेदनों की भी जांच की ।
भीड़ की शिकायत पर उन्होंने सीओ निशीथ नंदन को काउंटर बढाने का आदेश दिया। उन्होंने लोक शिकायत निवारण से संबंधित मामलें के निबटारे में सीर्घता लाने का आदेश दिया।उन्होंने इस क्रम में कई जनवीतरण दुकानों का भी निरीक्षण किया। एसडीओ के इस ऑचक निरीक्षण के कारण कई विभागों में हड़कंप देखा गया।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.