जोगबनी की छात्रा अंकिता को पीएमसीएच में नामांकन होने से खुशी का लहर ।


अररिया/ जोगबनी से ज्ञान मिश्रा :

नीट परीक्षा में कामयाबी के बाद बिहार स्तर पर भी कामयाबी हासिल करते हुए अंकिता ने पीएमसीएच में नामंकन कर जोगबनी को गौरव्वानित किया।इसके इस कामयाबी से परिजन एवं गुरूजनों में खुशी व्याप्त हैमध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मी अंकिता शुरू से ही मेधावी रही।

मध्यमवर्गीय किसान होते हुए भी पिता आलोक सिंह बच्चों की पढाई में कोई कसर नहीं रखा।राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर, जोगबनी से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अंकिता ने इंटर फारविसगंज कॉलेज से किया बच्चों के पढाई में लगन देखते हुए माता रागनी सिंह ने उसे पंख देते हुए नीट की तैयारी के लिए पटना भेज दिया।

जहाँ उसने अपने दूसरे प्रयास में ही नीट में ऑल इंडिया स्तर पर5843स्थान प्राप्त कर कानपुर में अपना स्थान बनाया लेकिन बिहार स्तर पर निकले नीट में उसने203स्थान प्राप्त कर पीएमसीएच में नामंकन के लिए स्थान बनाने के बाद पिता एवं गुरूजनों के सलाह पर पीएमसीएच में नामांकन कराया।मध्यमवर्गीय किसान होते हुए भी पिता ने बच्चों की पढाई को महत्व दिया जिसका परिणाम अंकिता से छोटी बहन अनिता दंत चिकित्सक की पढाई कर रही हैं।

इसके इस कामयाबी से दादा शत्रुघ्न सिंह, शिवकुमार सिंह, राकेश सिंह, दीपक सिंह, गुरु सत्यदेव विश्वास, प्रकाश चन्द्र विश्वास, राजेंद्र साह,नाना सुरेश प्रसाद सिंह, नगरवासी पवन यादव, आनन्द साह, प्रभात सिंह एवं श्लोक सिंह सहित सभी जोगबनीवासी गौरव्वानित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ