सूबे में जारी है कड़ाके की ठंड...फिलहाल इस माह तक राहत नहीं

न्यूज डेस्क। आज मंगलवार भी लगातार शीतलहर की चपेट में रहा। फिलहाल पटनावासी को अभी और ठंड से निजात नहीं मिलने वाली। फिर से 2 दिनों के लिए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया गया है । जिसका अर्थ है शहरवासी को सुबह में शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है । बिहार के तमाम जिलों का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है बिहार में सबसे कम तापमान गया शहर का रहा।

पटना में मंगलवार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया एवं अधिकतम तापमान 17. 9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस माह यानी पूरे दिसंबर शीतलहर से नगरवासी को मुक्ति नहीं मिलने वाली। ऐसा दरअसल हिमालय के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते उत्तर-पश्चिमी हवा से बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यही हाल भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, जैसे शहर का है। फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से अभी निजात नहीं मिलने वाली। कृषि विशेषज्ञों  के अनुसार इस ठंड से रबी की फसलों विशेषकर गेहूं के लिए वरदान साबित हो सकता है।

 पटना के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सूरज का दर्शन दुर्लभ हो गया है कुहासे के कारण पटना में विमान सेवा भी प्रभावित हुई है कई विमान तो दिन के 10:00 बजे के बाद ही लैंड कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर के बाद बिहार के कई हिस्सों में बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

उधर पूर्ण रूप से आलाव की व्यवस्था सरकार की तरफ से नहीं होने के कारण गरीबों को ठंड में ठुठरना पड़ रहा है। कई निजी संस्थाओं की ओर से गरीबों को कंबल/गर्म कपड़े और भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। नगर वासियों ने भी इस ठंड में अपनी ओर से बेघर और बेसहारा लोगों की मदद के लिए रोज़ाना रात को अपने -अपने  हैसियत के अनुसार मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ