शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी गाँव में बुधवार को आयोजित आरोग्य दिवस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विपीन कुमार ने 9 माह से 5 वर्ष के बच्चे को विटामिन ए की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की । उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक चलने वाले इस अभियान में 9 माह से लेकर पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को यह दवा जरूर पिलवाए ताकि आपके बच्चों को रतौंधी जैसी बिमारी से बचाया जा सके।
यह दवा निःशुल्क पिलाई जा रही है इस दौरान मौजूद पिरामल फाउण्डेशन के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने मौजूद महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को विटामिन ए की दवा जरूर पिलवाए। ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके साथ ही टीकाकरण नियमित रूप से कराकर 12 जानलेवा बीमारियों से बचाए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मवीर चौधरी,पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय,बीसीएम रंजय कुमार,लेखापाल अशोक कुमार,बीएमसी माधवानन्द झा,एएनएम पूनम कुमारी,आशा फैसिलिटेटर निर्मला कुमारी,सेविका संगम कुमारी समेत अन्य महिला-पुरुष मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.