जिला के शेखपुरा विधानसभा में जदयू उम्मीदवार रंधीर कुमार सोनी के पराजय की प्रखंड बार समीक्षा शुरू की गयी। इसके लिए पार्टी के भीतरघात की आशंका जताई गयी है। इसके लिए पार्टी द्वारा हार का पोस्टमार्टम करते हुए ऐसे लोगो की सूचि बनाने का निर्णय लिया गया।
पंचायत स्तर पर ऐसे लोगो की सूचि बनाकर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को इसे लेकर बैठक आयोजित किया गया। जिले के अरियरी प्रखंड के ससबहना और चेवाड़ा के संस्कृति भवन के पास बैठक आयोजित की गयी।
दोनों प्रखंड में कार्यकर्त्ता बैठक की समीक्षा प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा और धर्मेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस बैठक में पूर्व विधायक रणधीर सोनी, जिला संगठन प्रभारी जीवन लाल चंद्रवंशी, विधान सभा प्रभारी मुन्ना सिद्दकी, जिला जदयू अध्यक्ष अंजनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। अरियरी की बैठक को नवल प्रसाद, रामविलास पटेल, सुनील चंद्रवंशी, नियाज़ खान, ज्वाला महतो, पिंटू कुशवाहा सहित सभी पंचायत अध्यक्षों ने संबोधित किया।
चेवाड़ा की बैठक को ब्रह्मदेव महतो, रेणु सिंह, इंद्रदेव महतो, रणजीत कुशवाहा, रामनाथ केवट, बिपिन सिंह, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार सहित सभी पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख लोगों ने संबोधित किया। हार के बाद आयोजित इस बैठक को लेकर गहमागहमी देखी जा रही थी। बैठक में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर अपने अपने विचार वेवाकी से रखे।
पार्टी के वरीय नेताओ ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओ के विचार पर पूरा ध्यान देने का अस्वासन दिया। बैठक में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे सरकार के कार्यो को जनता तक पहुचाने का भी निर्णय लिया गया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.