वाजपेई जी की जयंती पर गरीबों में बांटे गये कम्बल


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

शुक्रवार को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती तैलिक साहू भवन में बाणिज्य प्रकोष्ठ पंकज कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर दर्जनों गरीबों के बीच कम्बल बितरण किया गया । 

इस अवसर पर जिला का प्रथम भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सूर्यमणि अधिबक्ता, पंकज गुप्ता, चन्दन कुमार, आशीर्वाद कुमार अधिवक्ता, बाणिज्य प्रकोष्ठ सहसंयोजक सचिन कुमार , गौतम कुमार आदि लोग मौजूद थे । वहीं अटल विहारी वाजपेयी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुये एक बैठक रखी गई जिसमें उनके जीवनी पर चर्चा कर लोगो मे मिठाइयाँ बाँटी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ