पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष  भारत रत्न परम स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया। नगर के महेंद्रा शो रूम स्थित कार्यालय में  बीजेपी नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत प्रभाकर की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित हुआ।  

जिसमे  हीरालाल सिंह जिला उपाध्यक्ष, संदीप वेशकियार नगर अध्यक्ष, राकेश कुमार बरबीघा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, नित्यंजय चरनपहारी, टुनटुन चन्द्रवंशी, सासन्त कुमार, धर्मेन्द्र कुमार एवं  अन्य प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों ने स्व बाजपेई जी के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ