अभाविप ने राष्ट्रीय अधिवेशन का किया वर्चुअल प्रसारण


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा नागपुर में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन का वर्चुअल प्रसारण गिरिहिंडा स्थित आर्य समाज मंदिर में किया गया ।जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर अधिवेशन का लाभ उठाया ।

इस बाबत नगर मंत्री आकाश कश्यप ने बताया कि अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद के द्वारा विगत वर्षों में छात्र हित और देश हित में किए गए कार्यों पर अभिभाषण दिया गया।अधिवेशन में बताया गया कि जब कोविड जैसे हालात में सारी दुनिया के कामकाज ठप पड़ गई थी आने वाला भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा था। 

वैसी परिस्थिति में विद्यार्थियों के बीच विद्यार्थी परिषद ने उजाला बिखेरने का कार्य किया चाहे दलित और वंचित समाज के बीच परिषद कि पाठशाला चलाने का कार्य हो या भूखे और गरीब लोगों को राशन उपलब्ध कराना हर कार्य में विद्यार्थी परिषद के कार्यर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

कोरोना काल में भी लगातार छात्र हित और देश हित में लोगों के बीच कार्य करने को उपलब्ध रही और आगे भी निरंतर जारी रहेगी।इस कार्यक्रम में रोहित कुमार, इंद्रदमन,बंटी,अंशु,अभिषेक,चंदन,पंकज,आनंद,राहुल,बिट्टू, परमिंदर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ