फारबिसगंज से ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट...
मौत की उमर ही क्या? दो पल भी नहीं जिंदगी सिलसिला, आज कल की नही में जी भर जिया, में में मन से मरूँ लौट कर आऊँगा ,कूच से क्यू डरूँ।कविता की इस पंक्ति का स्मरण करते हुए राजनीति के शिखर पुरुष भाजपा के प्रथम अध्यक्ष भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री श्रद्धये अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती को भाजयूमो ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
इस मौके पर भाजपा व भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अध्यक्षता व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्तिथि में स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय शक्ति केंद्र पर आयोजित जयंती समारोह में उनके चित्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि अटल जी एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचार है।
और उनका जीवन एक संस्कार है।जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर जन जन के प्रिय हो गये। कहा कि अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्र सेवा हमारे लिये सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष,रघुनंदन साह सुनील मिश्रा ,महिला मोर्चा की प्रदेश नेत्री वीणा देवी ,भाजयूमो नगर उपाध्यक्ष दीपक केसरी मंत्री सुजय स्वेत सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महामनाअटलजी भाजपा के पितृ पुरुष थे जो युगों युगों तक पार्टी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत बने रहेंगें।वही इस अवसर पर भाजयूमो विकास कुमार, राहुल कुमारभाजपा के परमानन्द दास, मनोज ठाकुर,आनंद भगत सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.