आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट...
द होली सेवियर चर्च आरा में मारानाथा प्रयेर हाउस के द्वारा क्रिसमस डे प्रेयर पर विशेष आराधना प्रार्थना का आयोजन हुआ। सामूहिक भजन मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा पापिनी कारण कारण मेरा प्रभु जन्मा, आया है यीशु आया है मुक्ति सा आया है, आराधना में है छुटकारा आराधना में है चंगाई, आदि जैसे गीत गाए गए।
बाइबल पाठ यसायाह 9:6-7, मति 1:18:23 मति 2-1:12 आराधना रजनी और अनिल जी ने पढ़ा। विदेश गीत सुषमा, नंदिनी, ने भोजपुरी में गाया "येशु राजा आईले खोली देखा पतरा"। पास्टर अनिल जी उसमें अपने परिवार के साथ विशेष बड़ा दिन का गीत "जन्म लियो मोरे दिल में यह सुजीत जन्म लियो" गाया गया।
इस क्रिसमस डे के मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक कुमार अकेला मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष को माला पहनाकर और बाइबिल देकर स्वागत और सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर पादरी अनिल जी के साथ मिलकर केक काटा और बच्चों के बीच खिलौना चॉकलेट, बिस्कुट, किताब, कॉपी बांटा गया और बड़ा दिन की शुभकामनाएं दिया गया और बताया गया कि ईसा मसीह का जन्म मानव के कल्याण के लिए हुआ।
इस अवसर पर पादरी अनिल जी ने बताया कि यीशु मसीह का जन्म समस्त मानव जाति के लिए हुआ व शांति का राजकुमार बनकर इस जहान में आए। आज हम उनका पवित्र संदेश ग्रहण करके विश्वास करते हैं तो वह हमें आनंद, शांति, प्रेम और क्षमा करने की आशीष देते हैं। इस अवसर पर शुभम शेखर ने परमेश्वर की स्तुति करते हुए गीत गाया और सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर अनमोल, प्रिंस, ज्योति, ज्योत्सना, रिंकी, सुषमा, माया, इंद्रावती, आराधना, कविता, निर्मला, शुभम, सोनू, रितु, रजनी, आरती, छोटू, वीर बहादुर, सुलेखा ज्योति विजय उपस्थित थे।





0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.