आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट...
*जाप के द्वारा जेपी स्मारक के पास बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का पुतला दहन किया गया जिसका अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह संचालन विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ने किया।*
*डॉ० ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा* कि किसानों बिल के खिलाफ आंदोलनकारियों को और किसानों को दलाल करने वाले बिहार सरकार के कृषि मंत्री को बताना चाहिए देश चंद कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए देश को में गिरवी रखने वाले मोदी जी जो शासन करने वालों ने हमेशा किसानों को लूटा है। पहले अंग्रेजी सरकार किसानों पर अत्याचार करती थी और अब स्वतंत्र भारत की सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी हुई है। ये तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। सरकार को इन्हें रद्द कर देना चाहिए।
*प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह* ने कहा कि हमारे देश की आधी आबादी कृषि क्षेत्र से जीवन यापन करती है। ये कानून इन सभी के जीवन को प्रभावित करेगा। किसानों की चिंता तभी समाप्त होगी जब केंद्र सरकार एमएसपी की गारंटी दे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। पूंजीपतियों की नजर इस पर है। अगर किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं किया गया तो पूंजीपति इन्हें बर्बाद कर देंगे. इसमें शामिल लोगों में प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार नंदलाल यादव सुजीत कुशवाहा संदीप कुमार मुनजी राय मंजय पंडित घमेन्द्र यादव अकाश कुमार हरेन्द्र कुंश्वाहा सुमित कुमार आदि लोग शामिल थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.