आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र का लाइव प्रसारण आरा इकाई द्वारा स्थानीय जगजीवन महाविद्यालय में हुआ..
लाइव प्रसारण के पहले कार्यक्रम की शुरुआत परिषद गीत के साथ हुआ जिसे भुवन पाण्डेय ने गाया..
मंचासीन अतिथियों में प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य डॉ रणविजय सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य छोटू सिंह , विश्वविद्यालय संयोजक यस उपाध्याय, जिला संयोजक राज पाण्डेय और नगर सह मंत्री राहुल राय ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद और माँ शारदे के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया...
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राज पांडेय ने बताया की राष्ट्रीय अधिवेशन विदर्भ प्रान्त के नागपुर में 25 एवं 26 दिसंबर को आयोजित हो रहा है करोनाकाल को देखते हुए अधिवेशन अप्रत्यक्ष (ऑनलाइन) रूप से सभी प्रान्त के सभी कार्यकर्ताओ का सहभाग करने की योजना है.. कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री अनुराग सिंह और कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर सह मंत्री राहुल राय ने किया..




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.