आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट...
जिला फुटबॉल संघ भोजपुर द्वारा आयोजित एवं प्रायोजक रिम्मी ट्रेडर्स पटना चौहान प्रायोजक तारा पशु आहार
जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2020 - 21 वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में लगातार 13वें दिन का पहला मैच यूनाइटेड क्लब आरा बनाम किशोर क्लब चरपोखरी के बीच हुआ इस मैच के निर्णायक राजकुमार कन्हैया सिंह सुधीर कुमार रमेश कुमार सिंह उर्फ लटाई थे।
पहला मैच खत्म होने के बाद दूसरा मैच चाहिए चावलेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब लोहार बनाम स्वर्गीय महेंद्र नारायण सिंह फुटबॉल क्लब पिरौटा के बीच खेला गया, इस मैच के निर्णायक धनजी कुमार श्री नारायण सिंह राजकुमार एवं कन्हैया सिंह थे, इस मैच के मुख्य अतिथि श्री अमरनाथ सिंह पूर्व स्टेट खिलाड़ी, एवं श्री रतन मंडल अधिवक्ता थे, मुख्य अतिथियों को खिलाड़ियोंज के बीच परिचय कराने के लिए विनय सिंह जी एवं ज्योति प्रकाश जी थे।
खेल के 15 वें मिनट में पिरौटा अच्छा तालमेल कर डी एरिया में ले गए लेकिन लोहार के गोलकीपर असफल कर दिया, रेल के इकाई 6 मिनट पर लोहार को काॕनल मिला जो असफल हुआ, मध्यांतर के बाद खेल के 47वें मिनट पर पीरौटा टीम के अरुण कुमार ने पहला गोल किया, खेल के 55 मिनट में पिरोता के पिंटू सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया एवं खेल के 62 मिनट पर लौहर टीम के जयप्रकाश सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया। इस प्रकार पीरौटा टीम 1 - 0 से लोहर टीम को हरा दिया।
संध के सचिव श्री रविंद्र कुमार जी ने बताया कि कल का मैच पहला मैच एन सी सी एस आरा बनाम हीरोज आरा और दूसरा मैच आदर्श क्लब फुटबॉल वेरथ बनाम लोहार जूनियर के बीच खेला जाएगा।
इस अवसर पर फुटबॉल संघ के सचिव श्री रविंद्र कुमार जी संयोजक श्री सुधीर कुमार सिंह जी श्री ज्योति प्रकाश जी श्री भूटान यादव जी श्री लाल शरण सिंह श्री जीतू चंद्रवंशी मोहम्मद शमशाद मोहम्मद अशफाक श्री शशि सिंह विनाश इंद्रदीप नारायण सिन्हा विकास सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.