Header Ads Widget

प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि रह चुके देवनारायण यादव के निधन पर शोक संवेदना

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

प्राथमिक शिक्षिक संघ के बिहार राज्य प्रतिनिधि रह चुके अवकाश प्राप्त शिक्षक लदनियां अंचल के परसाही गांव निवासी देवनारायण यादव का निधन सोमवार की शाम हो गया। वे 88 वर्ष के थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र रामपरीक्षण यादव ने दी। मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।


    संवेदना प्रकट करने वालों में स्थानीय जदयू विधायक मीणा कुमारी, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, उपेन्द्र सहनी, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, शिक्षक अधिकारी यादव, शिक्षक नेता सुनील कुमार पासवान, शिवशंकर यादव, भगवान प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, अशोक यादव, संजय यादव, राजदेव यादव, रंजय यादव, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, विजय राय, प्रो. रामेश्वर सिंह, रामानंद सिंह, मुखिया सत्यदेव सिंह, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, पप्पू यादव, ओंकारनाथ सिंह, सुशील सिंह, देवनारायण सिंह, अरुण यादव, झमेली राम, रासलाल पंडित, खुशीलाल ठाकुर, चन्द्रवीर यादव, ठकाई यादव समेत सैकडों लोग शामिल हैं।

 लोगों ने कहा कि वे सामाजिक-राजनीतिक चिंतक व विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में  संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।