Header Ads Widget

गिरफ्तार महिला ने किया अपहृत लड़के की हत्या का खुलासा

मधुबनी- लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के नवटोली गांव निवासी अपहृत मनोज कुमार सिंह ( 22 ) की हत्या की पुष्टि थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने की है। हत्या की नीयत से उसका अपहरण नाटकीय तरीके से चार माह पूर्व में किया गया था। इस लड़के की हत्या की पुष्टि तब हुई, जब पुलिस ने मामले में संलिप्त एक महिला रंजू देवी उर्फ रंजना को गिरफ्तार किया।

 उसकी गिरफ्तारी सोमवार की सुबह रूद्रपुर थाने के भदुआर गांव से हुई। पूछताछ में महिला ने हत्या में शामिल होने की अपनी स्वीकारोक्ति प्रदान की। उनके अनुसार 4 अगस्त को उसकी हत्या कर दी गई, जिसमें इसके अतिरिक्त तीन पुरुष व एक महिला शामिल है। रंजू को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मंगलवार को भेजा गया।

 इस लड़के का अपहरण चार माह पूर्व 4 अगस्त को दिन मे हुआ था और उसी रात उसकी हत्या कर दी गई थी। इस सम्बन्ध में लड़के पिता शिवनाथ सिंह के आवेदन पर थाने में 2 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन के अनुसार अपहृत श्री सिंह गांव के ही गोविंद सिंह के घर जाकर बच्चों को पढ़ाता था। 

उनके यहां रुद्रपुर थाने के भदुआर गांव से रंजू उर्फ रंजना देवी ( 30) का रिश्तेदारीवश आना जाना था,  जिनसे उनके लड़के की बातचीत होती थी। 4 अगस्त 2020 को गोविंद सिंह व उनके पारिवारिक सदस्यों ने एक साजिश के तहत उनके लड़के को रंजना देवी को नवटोली लाने के बहाने भदुआर भेजा, जहां से वह लौटकर अपने घर वापस नहीं आया।

 आरोप था कि गोविंद सिंह व रंजना के पति ने रायमशवीरा कर उनके पुत्र को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। उन्हें शक था कि इनलोगों ने उनके पुत्र का अपहरण कर या तो उसे बेच दिया या फिर उसकी हत्या कर दी। आवेदक ने अपने पुत्र की रिकवरी के लिए गुहार लगायी थी। पुलिस को लड़के का मोबाइल गिरफ्तार रंजू के घर से प्राप्त हुआ था, जिसका उपयोग सीम बदलकर उसका पति कर रहा था।

 उस मोबाइल के कॉल डिटेल्स से पुलिस को बहुत मदद मिली थी।बावजूद इतने सबूत के पुलिस ने कोई जल्दीबाजी नहीं दिखाई। लड़के के पिता श्री सिंह ने एसपी के जनता दरवार में गुहार लगाई। तब हरकत में आई पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर सच्चाई से पर्दा उठाया। महिला की गिरफ्तारी के बाद संबंधित लोग फरार हो गये हैं।