फोटो, लदनियां II बैठक कर विरोध जताती सेविकाएं
प्रखंड की सेविकाओं ने अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले खाजेडीह स्थित प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विशेष बैठक की। चन्द्रकला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सेविकाओं ने पोषाहार आवंटन में ओटीपी सिस्टम लागू करने का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग सरकार से की। सेविकाओं ने पूर्व की तरह पोषाहार आवंटित करने की मांग की।
सेविकाओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा प्रदत स्मार्ट फोन चलाने की समुचित जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी गई थी, जिस कारण कई सेविकाएं स्मार्ट फोन चलाना नहीं जानती है। इस सिस्टम को वापस लेना आम लोगों के हित में है।
कार्यक्रम में सेविका मधुबाला कुमारी, रामदाय, रंजना कुमारी, रीना कुमारी, माया देवी, तारा कुमारी, साधना कुमारी, सुनीता कुमारी, विभा कुमारी, संगीता कुमारी, विभा कुमारी, रीता यादव, शीला सिन्हा, ललिता कुमारी समेत प्रायः सभी सेविकाएं मौजूद थीं। संघ के समर्थन में देवकुमार पासवान, सज्जन सहनी, मुकेश कुमार, श्रीनारायण यादव, प्रो. विष्णुदेव सिंह, तुलसी प्रसाद गुप्ता, विनोद यादव, वैद्यनाथ राय समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.