प्रभार के सीडीपीओ का लगातार अनुपस्थित रहना आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

लदनियां प्रखंड सेविका संघ ने प्रभारी सीडीपीओ के लगातार अनुपस्थित रहने का विरोध किया है। संघ के सदस्यों ने खाजेडीह स्थित प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के प्रांगण में कतिपय समस्याओं के मद्देनजर कहा कि विगत तीन महीने से जयनगर की सीडीपीओ रंजना कुमारी लदनियां सीडीपीओ के प्रभार में हैं। 

उनके लदनियां नहीं आने से आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याएं बढ़ती जा रही है। केन्द्र संचालन में आ रही समस्या के समाधान की दिशा में कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। चन्द्रकला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सेविकाओं ने पोषाहार आवंटन में ओटीपी सिस्टम लागू करने का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग सरकार से की।

 सेविकाओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा प्रदत स्मार्ट फोन चलाने की समुचित जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी गई थी, जिस कारण कई सेविकाएं स्मार्ट फोन चलाना नहीं जानती है। इस सिस्टम को वापस लेना बच्चा तथा धात्री महिलाओं के हित में है। सीडीपीओ की अनुपस्थिति के कारण इसमें आई विसंगति को दूर करने में कठिनाई आ रही है। सेविकाओं ने पूर्व की तरह पोषाहार वितरण की मांग की है।

 कार्यक्रम में सेविका मधुबाला कुमारी, रामदाय, रंजना कुमारी, रीना कुमारी, माया देवी, तारा कुमारी, साधना कुमारी, सुनीता कुमारी, विभा कुमारी, संगीता कुमारी, विभा कुमारी, रीता यादव, शीला सिन्हा, ललिता कुमारी समेत प्रायः सभी सेविकाएं मौजूद थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ