खेलो इंडिया ई पाठशाला के तहत शिक्षकों का हुआ निबंधन

विद्यालयों को इनडोर गेम,आउट डोर गेम व देशी खेल के लिए मिलेगा रैंकिंग

खेलो इंडिया कार्यशाला की बैठक को संबोधित करते विजय कुमार पंडित

मधुबनी से आशीष / फिरोज आलम की रिपोर्ट। खेलो इंडिया के अंतर्गत ई पाठशाला कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय के वाटसन उच्च विद्यालय में मंगलवार को जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित के द्वारा आरंभ किया गया. कार्यशाला में पंडौल,खजौली,कलुवाही,राजनगर, बाबुबरही और रहिका प्रखंड के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक तथा नामित शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित हुए. कार्यक्रम के शुरुआत में प्रशिक्षक सुनील कुमार ठाकुर शारीरिक शिक्षक उच्च विद्यालय संभुआर ने प्रशिक्षण में भाग लेने आए शिक्षको को शारीरिक शिक्षकों को खेल में अभिरुचि रखने वाले छात्र छात्राओं के प्रति कर्तब्य की जानकारी दी. कार्यशाला में जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने शारीरिक शिक्षकों, क्रीड़ा प्रशिक्षकों एवं नामित शिक्षकों को खेलो इंडिया ई पाठशाला के अंतर्गत निबंधन कराने की विधिवत जानकारी दी .शिक्षक और प्रधानाध्यापक के लिए अलग-अलग व्यवस्था बताते हुए उन्होंने शिक्षकों से अपने प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन में इस महा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों का निबंधन 31 दिसंबर 2020 तक फिट इंडिया मूवमेंट के तहत करा लेना है. आगे उन्होंने बताया खेल सामग्री का क्रय तथा खेलो इंडिया का मास्टर ट्रेनर बनाना मुख्य रूप से इस अभियान का उद्देश्य है. मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने बताया की डांस गेम, योगासन, व्यायाम खासकर पीटी चेतना सत्र में कराने पर बल दिया. फिट इंडिया स्कूल के तहत विद्यालयों को मिलने वाले रैंकिंग थ्री स्टार एवं फाइव स्टार के प्राप्ति के लिए क्या करना होगा इसकी जानकारी दी. उन्होंने आगे कहा की विद्यालयों में शिक्षक जो भी खेलकूद की गतिविधि करें उन्हें इसके वेबसाइट पर वीडियो बनाकर डालना अनिवार्य है . प्रत्येक छात्र 60 मिनट या उससे ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज पर अपना समय देंगे तथा खेल को इनडोर और आउटडोर गेम दोनों दृष्टि से अभ्यास कराया जाएगा . इसमें एक पारंपरिक स्वदेशी खेल होगा तथा दूसरा प्रोफेशनल गेम होगा .उन्होंने पारंपरिक और स्वदेशी खेल गिल्ली डंडा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस खेल के माध्यम से जहां एकाग्रता पर बल मिलता है. वहीं छोटे संसाधन जिसमें धन की आवश्यकता कम पड़ती है के द्वारा मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस का भी काम होता है. शारीरिक शिक्षक सह प्रशिक्षक मध्य विद्यालय डारहा श्रवण कुमार ने खेलो इंडिया के तहत भारत सरकार के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया की प्रतिभाओं को पहचान कर भविष्य के लिए तैयार करते हुए खेलों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना, उनके फिटनेस पर ध्यान देना ,खेल के मैदान पर ध्यान देते हुए उनका विकास करना, महिलाओं के लिए खेल का आयोजन करना राष्ट्रहित में अनिवार्य है .प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षा शिक्षक जितेश कुमार उच्च विद्यालय धकजरी ने अपने प्रशिक्षण के सत्र में बताया कि स्टार मिलना सबके जीवन में महत्वपूर्ण होता है परंतु फाइव स्टार पाना सौभाग्य की बात होती है फाइव स्टार वाले और थ्री स्टार वाले विद्यालयों को अपने अपने विद्यालय में खेल की गतिविधि को बढ़ाते हुए बच्चों के फिटनेस पर ध्यान देते हुए उन्हें शारीरिक शिक्षा के महत्व को बताना आवश्यक है .उन्होंने बताया की 3 स्टार के मानक के अलावा विद्यालय मासिक रूप से इंटर स्कूल तथा वार्षिक खेल दिवस मनाएं .सभी शिक्षक जो नामित हैं वह प्रशिक्षक के रूप में अर्थात शारीरिक शिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किए जाएंगे. एनसीईआरटी स्कूल बोर्ड कैरी कुलम को शारीरिक शिक्षक फॉलो करेंगे. विद्यालयों में प्रत्येक छात्र का एनुअल फिटनेस एसेसमेंट बनेगा, स्कूल बंद होने के बाद विद्यालय कैंपस पड़ोसी या ग्रामीणों को प्रयोग के लिए दिया जाएगा .इसके लिए आवश्यक सहयोग और समर्पण राशि लेने का प्रावधान है. समता युक्त वातावरण में बच्चों को खेलो इंडिया की ईपाठशाला के माध्यम से प्रशिक्षित करना एक सफल सजग और राष्ट्रभक्त शिक्षक का दायित्व है . खेलो इंडिया अवसंरचना निर्माण योजना का वर्णन करते हुए प्रशिक्षक कल्पना कुमारी मध्य विद्यालय बरही ने बताया खेलों को जमीनी स्तर पर उपयोगी बनाने के लिए विश्वविद्यालयों में यूनिवर्सिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अधिष्ठापन के लिए निम्नानुसार प्रावधानित राशि एवं आवश्यक न्यूनतम भूखंड अनिवार्य है. सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के लिए 250 × 175 मीटर भूमि होना आवश्यक है. और इसके लिए अधिकतम प्रावधानित राशि 7 करोड़ रुपए है. सिंथेटिक हॉकी मैदान प्रकाश व्यवस्था के साथ 150 मीटर × 100 मीटर का मैदान और इसके लिए 6 करोड़ की राशि का प्रावधान है. सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान रनिंग ट्रैक एवं प्रकाश व्यवस्था सहित इस संरचना के लिए 160 × 140 मीटर की भूमि तथा अधिकतम प्रावधानित राशि 7 करोड़ रुपए के साथ बहू देशीय इनडोर हॉल 80 × 60 मीटर और इसके लिए 10 करोड़ की राशि का प्रावधान है .वहीं स्विमिंग पूल सभी मौसम के अनुकूल 80 मीटर × 50 मीटर और इसके लिए 8 करोड़ की राशि मानव प्रदर्शन एवं रिकवरी के लिए प्रयोगशाला की स्थापना के लिए 45 मीटर ×35 मीटर भूखंड और इसके लिए 10 करोड़ की राशि का प्रावधान है. निबंधन की प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षकों ने निबंधन के प्रक्रिया की बारीकी उन को समझाते हुए 18 बिंदुओं का स्पष्टता के साथ वर्णन करते हुए समझाया आसानी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बताते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने शिक्षक और नामित शिक्षक दोनों के लिए 16 बिंदुओं वाले निबंधन की प्रक्रिया की बारीकी को समझाया .उपस्थित शारीरिक शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने नामित शिक्षकों ने अपना निबंधन करवाया . शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह कबड्डी के सचिव मनीष सिंह, अरुण कुमार, वसूल रहमान, दिनेश प्रसाद यादव, बेबी कुमारी, गंगा कुमारी, सुनीता सिन्हा, जितेंद्र पासवान, सुनीता कुमारी एवं विभूति मंडल सहित खेलो इंडिया के ई पाठशाला कार्यशाला से जुड़ने के लिए सैंकड़ों शारीरिक शिक्षक नामित शिक्षक के साथ साथ क्रीड़ा प्रशिक्षक एवं कोच उत्साह के साथ उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ