इंडियन ऑयल के सातवें रसोई गैस एजेंसी का उद्घाटन



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत मेहुस गांव में स्थापित इंडियन ऑयल के सातवें रसोई गैस एजेंसी का विधिवत शुभारंभ इंडियन ऑयल रीजनल कार्यालय बेगूसराय के रीजनल सेल्स ऑफिसर संतोष कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया जयराम सिंह , संचालक टुनटुन सिंह , डिस्टीब्यूटर सीतराम चौधरी , सुमित्रा इंटरप्राइजेज के डिस्टीब्यूटर कुणाल किशोर , विमान रसोई गैस एजेंसी के डिस्टीब्यूटर वरुण कुमार, निवास सिंह , गोपाल सिंह , सागर सिंह , गोपाल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्धघाटन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि इस एजेंसी के खुल जाने से लगभग 15 किलो मीटर की दूरी तक के रसोई गैस उपभोक्ताओं को आसानी से इसका लाभ मिल पाएगा। खासकर ग्रामीण इलाके के लोगों को अब शेखपुरा और बरबीघा के सुदूरवर्ती इलाकों में स्थित गैस एजेंसी का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। इस एजेंसी से मेहुस , गबय , कटारी कुसेडी , हथियावा आदि पंचायतों के लोगों को सुलभ तरीके से रसोई गैस मिल पाएगा। इस अवसर पर रीजनल ऑफिसर ने कई उफोक्ताओं के बीच रसोई गैस चूल्हा एवम सिलेंडर अपने हाथों से वितरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ