एक ही रात तीन दुकानों में चोरी आम नागरिक और व्यवसाई दहशत में


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में मिशन ओपी के रात्रि के दौरान तीन किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । चोरी की ये घटनाएं नगर के महुआतल तथा गोलापर मोहल्ले के किराना दुकानों में दिया गया है सूत्रों ने बताया कि नगर के सुधीर किराना दुकान में शटर का ताला काट कर नगदी सहित अन्य सामान को चोरों ने चुरा की। जबकि गोलापर स्थित भारत किराना में किवाड़ तोड़ कर वहां से भी 20 हजार नगद तथा सिगरेट की चोरी कर ली गई।

 इसी तरह बगल के रंजीत किराना दुकान में लगभग नकदी व चांदी के सिक्के सहित अन्य सामानों की चोरी की घटना घटी। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदारों के द्वारा मिशन थाना में आवेदन दिया गया है। मालूम हो कि सोमवार की रात्रि भी संकेत मोड़ पर एक गुमटी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नागरिक और व्यापारी भयभीत है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ