शराब की भट्ठी ध्वस्त , 15 लीटर देशी शराब बरामद


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

 स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुशोखर गांव स्थित एक बांस के बगीचे में संचालित शराब निर्माण के भट्ठी पर छापामारी की। छापामारी के दौरान 15 लीटर की मात्रा में देशी शराब , शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किया गया। 

छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि शराब भट्ठी के संचालक व शराब कारोबारी मोती चंद बिंद भाग निकलने में सफल हो गया। उन्होंने बताया कि शराब भट्ठी को पुलिस टीम ध्वस्त करने के बाद बरामद शराब को जब्त कर ली। 

साथ ही फरार कारोबारी के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस शराब कारोबारी के घर की भी तलाशी ली है। लेकिन घर से शराब की बरामदगी नहीं हो पाई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ