अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के आह्वान पर मधुबनी जिला किसान कांग्रेस द्वारा आज प्रधानमंत्री का हुआ पुतला दहन



 मधुबनी से आशीष / फिरोज आलम की रिपोर्ट ।केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों के खिलाफ लाए गए तीन काला कानून के खिलाफ और दिल्ली में आंदोलनरत किसानो के समर्थन में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के आह्वान पर मधुबनी जिला किसान कांग्रेस द्वारा आज कचहरी मोड़ पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया जिसका अध्यक्षता जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा किया गया 

सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों को मजबूर मजदूर बनाना चाहती हैं जिससे उनके उद्योगपति मित्रों को दिहारी मजदूर मिल सके इस कार्यक्रम में मौजूद राजकमल सिंह आजाद, विनय कुमार झा ,आलोक कुमार झा ,अरशद, पंकज कुमार झा ,अजय कुमार झा, फेकन पासवान ,राजेश कुमार, लाल बाबू यादव, विलास कुमार यादव, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ