धान अधिप्राप्ति को अपेक्षित गति लाने को सख्त निर्देश


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट..

मंगलवार को अपर समाहर्ता सत्य प्रकाश शर्मा के द्वारा खरीफ विपणन मौसम वर्ष 20 20- 21 के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति को अपेक्षित गति लाने के लिए सभी चयनित पैक्स /व्यापार मंडल के अध्यक्ष , कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं बी सी ओ ,सभी बी डी ओ, सी ओ एवं प्रखंडों के प्रभारी पदाधिकारी को वी सी के माध्यम से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके माध्यम से बताया गया कि किसान सलाहकारों के माध्यम से पंचायत वार किसानों की सूची को तैयार कर उनसे धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित करें ।वर्तमान अधिप्राप्ति के क्रम में सहकारिता विभाग को लिखित प्रक्रिया का उपयोग करते हुए बड़ी संख्या में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की अधिप्राप्ति के शाम के लिए सामने आ रहे हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ देने और किसी प्रकार के डीस्ट्रेस सेल को रोकने के लिए यह वांछित है, कि मौसम के शुरू में ही अधिक से अधिक संख्या में किसानों से धान की खरीद किया जाए ।इसके लिए कई उद्देश आज वी सी के माध्यम से बताए गए ।कृषि विभाग के किसान सलाहकार मंगलवार से 31 दिसंबर तक अपने संबंधित पंचायत के प्रत्येक गांव में शिविर आयोजित कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करने वाले किसानों की सूची ,धान की मात्रा ,बिक्री की तिथि एवं बिक्री के साथ और प्रत्येक दिन में सहकारिता विभाग के वेबसाइटwww.epacs.bihar.nic.inकिसानों की निबंधन संख्या के आधार पर सूची अपलोड करेंगे। संख्या के आधार पर किसानों की सूची अपलोड करें गे और उसके अनुसार प्रतिदिन संबंधित पैक्स और व्यापार मंडलों को किसानों की सूची से अवगत कराने की पूर्ण कार्रवाई करेंगे। किसान सलाहकार की यह जिम्मेदारी होगी कि वे कृषि विभाग के किसान डेटाबेस में उपलब्ध मोबाइल संख्या के आधार पर किसानों को इस अभियान के बारे में फोन पर भी सूचित करना सुनिश्चित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ