अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह वह किसान बिल के लिए घर - घर जाकर लोगों को समझाने हेतु मंगलवार को भाजपा की एक बैठक हुई। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता व मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार मुख्य रूप में शामिल हुए।बैठक में सभी पार्टी कार्यकर्ताओ को श्रीराम मंदिर समर्पण निधि संग्रह के लिए अपने अनुषांगिक संगठन के साथ मिलकर घर घर जाकर समर्पण निधि संग्रह करने को कहा गया । इस्लामिया स्कूल मैदान में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संगठन इसके माध्यम से हम संगठन को भी मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ता किसान बिल पर किसानों में फैले दुष्प्रचार रोकने के लिए गांव गांव जाकर किसानों को समझाएं और फायदे जानकारी दें। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया । इस मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह, महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, अरविंद सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, संजीत प्रभाकर ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेखा देवी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शेखरअनुसुजित जाती मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश दास, ,क्षेत्रीय प्रभारी रेश्मा भारती, मंडल अध्यक्ष भुपेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ के शंभू , कृष्ण मुरारी सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.