हर घर में संस्कार का निर्माण हो : पूनम शर्मा


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट ..

बरबीघा में लॉक डॉउन के दौरान नगर के रामपुर सिंदाय में खुले परामर्श एक नई सोच केन्द्र के छात्र - छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा का लोहा लोगों को मनवा दिया।मंगलवार को इन बच्चों का उत्साह बढाने मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश मंत्री डा पूनम शर्मा केन्द्र पर पहुंची।उन्होंने वाद विवाद, नृत्य संगीत मे अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार वितरण कर नये साल में रचनात्मक विकास की ओर बढने और शिक्षा की ओर अग्रसर रहने की शुभकामना दिया।उन्होंने कहा कि लडके और लडकी की भेद न कर समानता के साथ आगे बढने की जरुरत है। हर घर में ऐसा संस्कार पैदा होनी चाहिए।ईंसान बनने सोच यदि शुरु से ही दिया जाय तो समाज में कहीं भी विध्वंसात्मक रवैया न पनपेगा और बलात्कार, प्रताडना शोषन करने की प्रवृति रुकेगा। शिक्षित होने के लिए किताबी ज्ञान सिर्फ नहीं हो।आर्थिक शोषित बच्चे पर विशेष ध्यान की जरुरत है।उन्होंने कहा कि विशेषत:धन्यवाद के पात्र रोहित,आकांक्षा आयुषि मोहन कुणाल है। जिसने नई सोच को नई दिशा परामर्श के नाम पर दिया।युवा अपनी उर्जा को सकारात्मक दिशा मे इन प्रयासों के साथ अनवरत जारी रखें।गोष्ठी में अपना सुझाव और अनुभव को हाईस्कूल बरबीघा के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने भी अतिथि के रुप में साझा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ