जदयू के छह विधायक बीजेपी में शामिल। जदयू को लगा बड़ा झटका


न्यूज़ डेस्क। अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है जहां जदयू के छह विधायक ने जदयू छोड़ बीजेपी का दामन थामा है अरुणाचल प्रदेश में जदयू को बड़ा झटका लगा है। जहां इस समय पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद यह झटका कहीं ना कहीं पार्टी को सोचने पर मजबूर करने के लिए ही काफी है।

बताते चलें 2019 में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के बाद जदयू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। 15 सीटों पर उसने अपने उम्मीदवार खड़ा किए थे, जिसमें 7 सीटों पर उसने जीत हासिल की थी।

इस प्रकार अचानक जदयू छोड़ बीजेपी में जाने के बाद बिहार में भी सियासत तेज हो गई है। छह विधायक बीजेपी में शामिल होने पर राजद की ओर से नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया गया है विपक्ष ने इसे क्रिसमस गिफ्ट बताया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेवारी अब बिहार में और भी बढ़ गई हैं जदयू को अब भाजपा के साथ बिहार में सामंजस्य बैठाना होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश में जदयू से अलग हुए विधायक के कारणों पर कल मीटिंग बुलाई है जिस पर इस विषय पर चर्चा होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ