पूर्व प्रधनमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर अररिया चाँदनी चौक भाजपा नेता ने याद कर दिये श्रधंजलि


अररिया से ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट

पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

आज अररिया नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रणधीर सिंह की अध्यक्षता में अररिया चाँदनी चौक पर आलोक भगत के कार्यालय में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र में पुष्प अर्पित कर ,उनके विचारों को सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखा गया।
औऱ फिर केक काटा गया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ,प्रदेस कार्यसमिति सदस्य आलोक कुमार भगत, पूर्व जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र झा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुष्मिता ठाकुर, मौसमी सिन्हा, अमृता जी,शबाना, लाइबा खान, विकास रंजन राजू जैन,नीरज ठाकुर, दीपक जायसवाल,युबा मोर्चा अध्यक्ष किशलय ठाकुर,शशि गुप्ता, सुन्दरम पासवान, सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ