पीएम मोदी के जीवंत प्रसारण में उमड़ी लोगों की भीड़



लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित ई- कृषि भवन में अटल जयंती पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रतिनिधि व किसानों ने पीएम नरेन्द्र मोदी का जीवंत प्रसारण सुना। किसानों के नाम होने वाला जीवंत प्रसारण दिन के ग्यारह बजे से प्रारंभ हुआ।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में हस्तांतरित होने वाली राशि की उपादेयता पर विशेष फोकस किया गया।

मौके पर आत्मा अध्यक्ष अरविंद झा, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, पंचायतीराज पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद, बीटीएम विजयशंकर , कृषि समन्वयक रंजीत कुमार रंजन, संजय कुमार बन्धु, किसान सलाहकार देवनाथ यादव, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, शिवकुमार सिंह, महेश प्रसाद यादव, राजदेव यादव, भाजपा नेता हरिनारायण यादव, प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष गणेश ठाकुर, मुखिया दिलीप यादव , परिमल चौधरी, भाजपा आईटी सेल के विकास चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ