फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज"


अररिया/फारबिसगंज

पि इण्डिया के कार्यक्रम जो भारत सरकार और भारत स्काउट ओर गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय की योजना है फिट इण्डिया कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य भारत स्काउट ओर गाइड,अररिया के तत्वावधान में फॉरबिसगंज में फिट इंडिया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने विधिपूर्वक स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । फिर बच्चों को फिट इंडिया पर पेंटिग करने हेतु निर्देश दिए गए। । साथ ही फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज जो भारत स्काउट गाइड का थीम है उस पर जोर डालते हुए बच्चों से कहा कि आप स्वयं इस थीम का पालन करे और अपने परिवार, समाज के लोगों को भी पालन करने हेतु जागरूक करें । यह पेंटिंग प्रतियोगिता ली अकादमी स्टेडियम में अवस्थित भारत स्काउट ओर गाइड के अनुमंडल मुख्यालय में की गई। यह प्रतियोगिता जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में राष्ट्रपति स्काउट अमन राय के दुआरा संचालित की गई। जिला संगठन आयुक्त के द्वारा इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पेंटिंग करने वाले स्काउट गाइड को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति कुमारी, दुतीय स्थान प्रियांश सांडिल, तृतीय स्थान आसमा प्रवीण और चतुर्थ स्थान आफरीन प्रवीण को प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में इनके अलावे मो जबिस,मो सब्दुल, मि आसिम, राज कुमार, मेहदी हुसैन, खुशबू प्रवीण,सोमनी प्रवीण, रेशमा प्रवीण,सादिया प्रवीण,सानिया, गुंजा, काजल, सोनम कुमारी,इशरत,सबाना प्रवीण का भी पेंटिग प्रेणादायक रहा। मौके पर रास्ट्रपति स्काउट कृष्णनंदन कुमार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ