बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा 66 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।


अररिया से ज्ञान मिश्रा :

परीक्षा में कुल 3427 परीक्षार्थी द्वारा भाग लिया गया। जबकि 3123 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल अररिया, एमएलडीपीके यादव इंटर कॉलेज अररिया, महिला कॉलेज अररिया, अररिया कॉलेज अररिया परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड से उनके फोटो का मिलान तथा उनके पहचान पत्र से एडमिट का कार्ड मिलान कर अंकित विभिन्न नाम, पता, रोल नंबर इत्यादि का रेंडमली जांच किया गया, ताकि कोई गलत परीक्षार्थी किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर बैठकर परीक्षा ना दे सके।


उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को मास्क अच्छे तरीके से पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा को शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उड़नदस्ता दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया तथा कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का अच्छी तरह से फ्रिस्किंग किया गया है ताकि कदाचार की कोई भी संभावना न रहे। साथ ही मोबाइल को परीक्षार्थियों से बिल्कुल अलग रखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ