बीपीएससी की पीटी परीक्षा में दिखी कोरोना एहतियात


मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट :

      मधुबनी स्थिति डीएनवाई कालेज में 66वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। कोरोना एहतियात व कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में प्रवेश से पहले एक - एक छात्रों की तलाशी ली गई। जूते खोलवाये गये। मास्क व सेनिटाइजर की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई।

थर्मल स्क्रेनिंग की गई। इस केन्द्र पर 650 छात्रों की परीक्षा होनी थी, जिसमें 391 शामिल हुए। 259 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 37 वीक्षक के अतिरिक्त दर्जन भर जांच पदाधिकारियों को लगाया गया था। केन्द्राधीक्षक डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद ने बताया कि परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का शतप्रतिशत अनुपालन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ