होमगार्ड का 74वां स्थापना दिवस यहाँ रविवार को मनाया गया। समाहरणालय स्थित होमगार्ड के कमांडेट कार्यलय में इसे लेकर समारोह का आयोजन किया गया।
होमगार्ड के गौरवपूर्ण इतिहास को दर्शाने के लिए झंडातोलन किया गया। समारोह में शामिल होमगार्ड जवानों ने झंडे को सलामी दी उसके बाद होमगार्ड जवानों ने आपस में मिठाईयां भी बांटी।
इस अवसर पर होमगार्ड के कंपनी कमांडर उदय कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहाँ उदय पाण्डेय, बिनोद कुमार, बिनोद कुमार सिंह, नथून दास, कुंदन यादव, हरेराम कुमार आदि मौजूद थे।
समारोह में शामिल लोगो ने होमगार्ड के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी। कर्तव्य निष्ठा के साथ अनुशासनपूर्ण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होमगार्ड के जवान विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, निर्वाचन कार्य, सरकारी और अर्द्धसरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, संकट के समय बचाव व राहत कार्य चलाने, स्थानीय पुलिस व प्रशासन के साथ सहयोग कर दायित्वों के निर्वहन में सतत लेग रहने के बातो को दोहराया गया।
शांति और अशांति, प्राकृतिक आपदा आदि में हमेशा लगे रह कर देश और समाज की सेवा के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर होमगार्ड को निष्ठां के साथ कार्यो के निष्पादन की शपथ दिलाई गयी। समारोह में बताया गया कि आज ही के दिन 74 बर्ष पूर्व गृह रक्षा वाहिनी का गठन किया गया था।
आज यह संगठन बहुत ही विस्तृत और मजबूती के साथ सेवा का प्रमुख संस्था बन चूका है। सरकार और समाज में होमगार्ड ने अपना विशेष स्थान बना लिया है। होमगार्ड को लोगो के आशा और विश्वास पर खड़ा उतरना होगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.